फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi created political atmosphere by giving statement on Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah In Mathura

लोकसभा चुनाव: सीएम योगी बोले- रामलला ने 500 वर्ष बाद खेली होली, मथुरा-वृंदावन की कुंज गलियां कर रहीं इंतजार

Thu, 28 Mar 2024 12:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

मथुरा में सीएम योगी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह के संदर्भ में बयान देकर राजनीतिक माहौल बनाया। कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद है। 

विज्ञापन
CM Yogi created political atmosphere by giving statement on Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah In Mathura
मथुरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोलते सीएम योगी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। उन्होंने श्रीकृष्ण की लीला स्थली से लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया। सीएम ने कहा कि 500 वर्ष के बाद रामलला ने भव्य होली खेली। मथुरा-वृंदावन की कुंज गलियां भी इंतजार कर रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने इस बयान से प्रबुद्ध सम्मेलन में राजनीतिक माहौल बनाया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा, 2024 लोकसभा चुनाव परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद है। परिवारवाद ने देश को माफिया राज, उग्रवाद, भ्रष्टाचार, पत्थरबाज और तुष्टीकरण की राजनीति दी। 2014 के बाद से इनका सफाया नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

विज्ञापन

पहले सैनिकों पर पत्थर फेंके जाते थे...

सीएम योगी सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद गोवर्धन चौराहा स्थित मंगलम रिसॉर्ट में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। सीएम ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, अयोध्या में 500 साल बाद रामलला ने भी इस बार होली खेली। कांग्रेस पर निशाने साधते हुए कहा कि 2014 से पूर्व पूर्वोत्तर में उग्रवाद था। जम्मू कश्मीर में पत्थरबाज थे। सैनिक इनके हमले में घायल होते थे। 
 
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट

कहा कि अब घाटी में सैनिकों को पत्थरबाजी में घायल नहीं होना पड़ता है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। 2014 से पहले जो योजनाएं बनाई जाती रही वो जाति और धर्म के अनुसार बनाई जाती थी। जिनका लाभ भी उन्हीं के चेहरे को देखकर दिया जाता था। मोदी के नेतृत्व में हमने नागरिकों की संतुष्टि को अपनी जीत का आधार बनाया है, ना की जाति और मजहब को। कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है, जबकि मोदी सरकार के लिए नेशन फर्स्ट है। 
विज्ञापन

देश की 140 करोड़ जनता मोदी का परिवार

ऐसे में परिवार को पहले रखने वालों के राज में माफिया राज, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति थी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश के अंदर, रामराज, सबका साथ सबका विकास है और माफिया राज की समाप्ति हो रही है। नरेंद्र मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। सीएम ने 2021 में वृंदावन में आयोजित कुंभ की चर्चा करते हुए कहा कि उस आयोजन ने न सिर्फ मथुरा बल्कि पूरे उप्र को कोविड से लड़ने की शक्ति दी।

भारत को मिली नई पहचान

सीएम योगी ने कहा कि विश्व पटल पर भारत को नई पहचान मिली है। 2014 में जब भाजपा ने सत्ता संभाली थी तो देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी। आज 5वें नंबर पर है। 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आगामी कुछ ही वर्षों में इसे तीसरे पायदान पर लाएंगे। 

देश के विकास से भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। अब आतंकी भारत की ओर निगाह उठाकर भी नहीं देख पाते। हाईवे, सेमी बुलट ट्रेन, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी मोदी नेतृत्व में देश को मिले। पहले सैनिक पीठ पर सामान लादकर पहाड़ियों पर चढ़ते थे। आज वाहनों के जरिये चोटियों पर पहुंचकर देश की सीमाएं सुरक्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed