फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi Adityanath can come next week in mathura

Mathura News: तैयारियां शुरू, अगले सप्ताह आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

Sun, 11 Dec 2022 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2022 04:30 AM IST
सार

भाजपा के महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि 12 दिसंबर को तो मुख्यमंत्री को मथुरा आने की संभावना थी, पर गुजरात सरकार के शपथ ग्रहण के चलते स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath can come next week in mathura
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह कान्हा की नगरी में आ सकते हैं। उनके 12 दिसंबर के बाद कभी भी यहां पर भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोेधित करने की संभावना है। सीएम योगी के आगमन को लेकर जिला और नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। उधर, भाजपा कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

ये है कार्यक्रम 

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अधिकतर जिलों में जाकर प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित कर रहे हैं। इसे भाजपा की नगर निकाय चुनाव की तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है। 27 वीं बार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला और नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। साथ ही महानगर और जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने भी प्रबुद्ध सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। सम्मेलन में अधिक से अधिक लोग पहुंच सकें, इसके लिए भाजपाई जुट गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ने दी जानकारी

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रविवार को लखनऊ में होने वाली नगर निकाय चुनाव संबंधी बैठक में शिरकत करने गए हैं। यहां से लौटने के बाद ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा के महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि 12 दिसंबर को तो मुख्यमंत्री को मथुरा आने की संभावना थी, पर गुजरात सरकार के शपथ ग्रहण के चलते स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद कभी भी मुख्यमंत्री मथुरा आकर प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed