फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cm in mathura

विकास की बात होनी चाहिए, सभी के अंदर है देशभक्ति

Fri, 19 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 19 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
cm in mathura
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इस देश में जेएनयू के अलावा भी मुद्दे हैं। जेएनयू पर बहस छिड़ी है, जो निष्कर्ष आएगा हम भी मान लेंगे। उन्होंने कहा कि बात विकास की होनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को छाता स्थित अशर एग्रो के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सपने दिखाए थे वह पूरे होते नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि इस देश में सभी मजहब के लोग रहते हैं, यही अपने देश की खासियत है।
विज्ञापन


जनता को यह समझना चाहिए कि ऐसे कौन लोग हैं जो इस मुद्दे को चलाए रखना चाहते हैं। जो लोग इस मुद्दे पर देश की चिंता कर रहे हैं उनके अलावा भी जो लोग है उन्हें भी देश की पूरी चिंता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में धर्म और जाति के नाम पर मतभेद भले हो सकते हैं लेकिन सबको अपनी मातृभूमि से प्यार है। सभी देश के प्रति समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अशर एग्रो के कार्यक्रम में भी केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। तंज कसा कि जिन्होंने सपने दिखाये वो अब कहां है। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है लेकिन देश में इस समय कन्हैया की चर्चा है।

इसके बाद उन्होंने बेरोजगारी, किसानों को खुशहाल करने की चुनौतियों का जिक्र किया। कहा कि सूबे की सरकार खेती से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा दे रही है जहां रोजगार की संभावनाएं हैं। रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में परिवर्तन हो रहा है विश्व के लोग ग्रीन टेक्नोलॉजी की ओर जा रहे हैं।  अशर के ईको पावर प्लांट से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। हमारी सरकार समाजवादी पेंशन योजना लाई है। छात्र, पहलवान, खिलाड़ियों का सम्मान कर रही है। अब कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर ये योजनाएं बतानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed