फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Dashboard Shock: Mathura Plunges to 42nd Rank Firozabad Jumps into Top-10

UP: विकास कार्यों की रैंकिंग में मथुरा को लगा बड़ा झटका, प्रदेश में 42वां स्थान; फिरोजाबाद ने लगाई लंबी छलांग

Fri, 12 Sep 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 10:10 AM IST
सार

विकास कार्यों की रैंकिंग में  मथुरा के साथ ही आगरा और मैनपुरी को बड़ा झटका लगा है। वहीं फिरोजाबाद इस दौड़ में आगे निकल गया है। 

विज्ञापन
CM Dashboard Shock: Mathura Plunges to 42nd Rank Firozabad Jumps into Top-10
मथुरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम डैशबोर्ड के तहत जारी होने वाले विकास कार्यों की रैंकिंग में मथुरा को झटका लगा है। एक माह में मथुरा 20वें स्थान से 42वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ आगरा मंडल में फिरोजाबाद ने इस बार छलांग लगाते हुए प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त किया है। आगरा और मैनपुरी की रैंकिंग भी गिरी है।
विज्ञापन


प्रत्येक माह विकास कार्यों का मूल्यांकन कर सीएम डैशबोर्ड के तहत रैंकिंग जारी की जाती है। अगस्त में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर बुधवार को शासन ने रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें मथुरा बीते माह जारी रैंकिंग की तुलना में 22 पायदान नीचे आ गया है। इससे कहीं न कहीं कान्हा की नगरी को रैंकिंग में झटका लगा है। वहीं आगरा मंडल की अगर बात करें तो यहां भी मथुरा को आखिरी स्थान से संतोष करना पड़ा। दरअसल मंडल में फिरोजाबाद 7वीं रैंक के साथ प्रथम, मैनपुरी 13वीं रैंक के साथ द्वितीय, आगरा 27वीं रैंक के साथ तीसरे और मथुरा सबसे अंतिम स्थान पर रहा।
विज्ञापन


वहीं, अगर रैंकिंग में सुधार की बात करें तो फिरोजाबाद ने लंबी छलांग लगाई है। बीते माह फिरोजाबाद की रैंकिंग 37वीं थी, जो अब टॉप-10 में शामिल हो गया है। इसके अलावा मैनपुरी की रैंकिंग बीते माह 12वीं और आगरा की रैंकिंग 7वीं थी। दोनों ही जिलों को इस बार रैंकिंग में झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व और विकास की संयुक्त रैंकिंग में मथुरा को 12वां स्थान
विकास के अलावा राजस्व और विकास की संयुक्त रैंकिंग भी जारी की जाती है। इसमें मथुरा को प्रदेश में 12वां स्थान मिला है। वहीं मैनपुरी को 13वां और आगरा व फिरोजाबाद संयुक्त रूप से 44वें स्थान पर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed