फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clash with the CIA team that came to arrest the drug dealer

Mathura News: दवा व्यवसायी को पकड़ने आई सीआईए टीम से नोकझोंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Clash with the CIA team that came to arrest the drug dealer
कोसीकलां (मथुरा)। नशीली दवा बेचने वालों पर हरियाणा पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच (सीआईए) टीम बृहस्पतिवार को छापा मारकर एक मेडिकल संचालक को पकड़कर अपने साथ ले गई। टीम की कुछ दवा व्यापारियों से नोकझोंक हुई तो टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक के एनडीपीएस मामले में वांछित होने कर हवाला दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के बल्लभगढ़ की स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम घंटाघर पर संचालित एक केमिस्ट की दुकान पर पहुंची। घेराबंदी कर केमिस्ट की दुकान संचालक नवीन कुमार को पकड़कर गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। चर्चा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ दवाइयां भी बरामद हुई हैं। कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में व्यापारी वहां पहुंच गए और स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम एवं व्यापारी में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

इलाका पुलिस भी वहां पहुंच गई।। टीम में शामिल उपनिरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी व्यापारी एनडीपीएस के मामले में वांछित चल रहा था। उसी सिलसिले में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस टीम ने आमद दर्ज कराकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन



नशीली दवाइयों की मंडी बना कोसी
हरियाणा, राजस्थान की सीमा पर स्थित उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती कोसीकलां नगर नकली और नशे की दवाओं की मंडी बन चुका है। दवाओं के काले कारोबार का नेटवर्क तोड़ने में पुलिस के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भी फेल है। कई बार नकली, नशीली दवाओं के जखीरा बरामद होने के बाद कई व्यापारी जेल जा चुके हैं। पंजाब, गुजराज तक दवाओं की सप्लाई की बात सामने आई। जेल से छूटने के बाद व्यापारी यह धंधा फिर से फलने फूलने लगता है। अभी नगर के कई नामचीन दवा व्यापारी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed