फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   builder killed watchman of apartment by hired shooters

UP: अपार्टमेंट के चौकीदार ने ऐसा क्या किया? बिल्डर ने भाड़े के शूटरों से कराई हत्या; पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 29 Jul 2023 03:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 29 Jul 2023 03:01 PM IST
सार

अपार्टमेंट के चौकीदार की हत्या भाड़े के शूटरों ने की थी। पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
builder killed watchman of apartment by hired shooters
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के चौमुंहा बाढौत रोड स्थित मंजिल एबोर्ड प्रॉपर्टी साइट के चौकीदार मोतीलाल की हत्या साइट मालिक के पार्टनर सुमित यादव ने सुपारी देकर कराई थी। जैंत पुलिस व स्वाट टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में दबोचे गए। इस मामले में तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि बीती 13 जुलाई की रात चौकीदार मोतीलाल की हत्या की गई थी। 14 जुलाई को शव साइट पर पड़ा मिला। शक के आधार पर मोतीलाल से झगड़ा करने वाले दूसरे चौकीदार आकिब को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उससे कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम को भी लगाया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात मुखबिर से सूचना मिली की चौकीदार की हत्या करने वाले दो अभियुक्त इलाके में ही घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इनकी पहचान कल्लु उर्फ आहील पुत्र असलम निवासी खेखडा़, बागपत और सुमित पुत्र जयकुमार निवासी अलालपुर, पलवल, हरियाणा के तौर पर हुई। इसी मामले में शुक्रवार रात एक और आरोपी सुमित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति का प्यार और मौत: पत्नी के मरने का सदमा न कर सका बर्दाश्त, उठाया ऐसा कदम; जिंदगीभर का दिया दर्द

इसलिए हुई चौकीदार की हत्या

बताया गया है कि चौकीदार कमीशन के चक्कर में प्लाट व फ्लैट खरीदने आने वाले ग्राहकों को दूसरी जगह दिखवाता था। इसी से परेशान होकर अपार्टमेंट के साझीदार सुमित यादव निवासी केवल पार्क आजादपुर, थाना आदर्शनगर दिल्ली ने चौकीदार की हत्या की सुपारी दी थी। 

ये भी पढ़ें - अब कासगंज में पेशाब कांड: किन्नरों ने युवक को पिलाया पेशाब, दस हजार रुपये भी लूटे, रंजिश में की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed