फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children will not have to bring utensils from home to 1623 Anganwadi centers

Mathura News: 1623 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को घर से नहीं लाने होंगे बर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Children will not have to bring utensils from home to 1623 Anganwadi centers
मथुरा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अब घर से बर्तन लेकर नहीं आना होगा। शासन से बजट मिलने के बाद इसी सप्ताह के अंत तक केंद्रों को बच्चों को भोजन कराने के लिए बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे। बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है। इसी सप्ताह के अंत तक बर्तन ब्लॉकों पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


शासन ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन उपलब्ध कराने के लिए 82 लाख रुपये का बजट उपलब्ध कराया था। इस धनराशि से 1623 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को भोजन कराने के लिए बर्तन खरीदे जाएंगे। बजट मिलने के बाद बर्तन खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है। जल्द ही ब्लॉकों पर बर्तन का स्टॉक पहुंच जाएगा। इसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 30-30 नग चार खाने वाली थाली, 200 मिलीलीटर का गिलास और चम्मच के अलावा दो-दो नग 10 लीटर के भगोने व बड़े चमचे शामिल हैं।
विज्ञापन

बर्तन पहुंचने के बाद केंद्र पर पंजीकृत बच्चों को इन्हीं बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। उन्हें घर से बर्तन लाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि दो दिन में बर्तनों की आपूर्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



9 केंद्रों पर खाने बनाने के लिए भी पहुंचेंगे बर्तन
जिले के 9 आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन बनाने के लिए भी बर्तन भेजे जाएंगे। दरअसल ये वे केंद्र हैं जो परिषदीय विद्यालय से अलग संचालित हो रहे हैं। ऐसे में यहां खाना बनाने के बर्तनों की भी जरूरत है। इसीलिए खाना बनाने के बर्तनों की भी यहां आवश्यकता है। खाना बनाने के बर्तनों में प्रेसर कुकर, दो बड़े कंटेनर, गैस चूल्हा, बाल्टी, तवा, चकला बेलन व अन्य कुछ सामान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed