फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children were made aware about prevention of diarrhea

Mathura News: डायरिया से बचाव के लिए बच्चों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Children were made aware about prevention of diarrhea
स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया अभियान के तहत बच्चो को ओआरएस देते हुए।
मथुरा। डायरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक कर रहा है। डायरिया के प्रति जन जागरूकता के लिए मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैजा में ओआरएस डे मनाया गया। इसमें डायरिया के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


डॉ. ऋषिपाल सिंह ने कहा कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए डायरिया के प्रति जागरूकता संबंधी संदेशों वाले पोस्टर-बैनर लगाने के साथ ही बच्चों के साथ गोष्ठी भी की गई है। उन्होंने डायरिया के लक्षण, बचाव व ओआरएस और जिंक की उपयोगिता पर रोशनी डाली।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
चिकित्सकों ने बताया कि डायरिया के लक्षण दिखते ही ओआरएस का प्रयोग शुरू कर देना चाहिए। स्थिति बिगड़ने से पहले ही डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद सेवन करें। कटे-फटे फल खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed