Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children forced to study under trees and behind walls

Mathura News: पेड़ के नीचे और दीवार की ओट में पढ़ने को मजबूर बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Children forced to study under trees and behind walls
मथुरा। कान्हा की नगरी में अधिकांश परिषदीय स्कूलों का हाल बेहाल है। प्राथमिक विद्यालय कुरावली के छात्र पिछले करीब दो साल से पेड़ के नीचे और दीवार के सहारे खुले में बैठकर पढ़ रहे हैं। यह सब देखकर भी अधिकारी इस ओर से अनजान बने हैं।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में लगातार निरीक्षण करने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालय कुरावली के हालात पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं। खुले में पढ़ने को मजबूर छात्रों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। इस विद्यालय के बच्चे करीब 2 साल से खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में बने दो कक्ष, एक बरामदा और कार्यालय को कंडम घोषित किया जा चुका है। वर्ष 2023 में विद्यालय के जर्जर कक्षों की नीलामी की जानी थी, लेकिन बोली की न्यूनतम रकम ज्यादा होने की वजह से अब तक विद्यालय की नीलामी नहीं हो पाई है। इसका खामियाजा यहां पढ़ने वाले छात्रों और इंचार्ज प्रधानाध्यापक को भुगतना पड़ रहा है। वह कभी छात्रों को पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाते हैं तो धूप का रुख तेज होने पर उन्हें दीवार के किनारे ले जाते हैं। बच्चों को मिड-डे मील का भोजन भी खुले में जमीन पर बैठकर खाना पड़ता है। विद्यालय से सुविधाएं नदारद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक के भरोसे ही छात्रों की पढ़ाई चल रही है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अतुल कुमार ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से लिखित में शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। अकेले पांचों कक्षाओं की क्लास लेते हैं। यहां दूसरा नियमित शिक्षक भी तैनात नहीं है।


विद्यालय में 42 विद्यार्थियों का नामांकन, आते हैं केवल 28
इंचार्ज प्रधानाध्यापक अतुल कुमार ने बताया कि विद्यालय में गांव के 42 बच्चों का नामांकन है, लेकिन विद्यालय में केवल 28 छात्रों की ही उपस्थिति रहती है। बाकी के छात्रों के अभिभावक उन्हें स्कूल नहीं भेज रहे हैं। जबकि जो 28 छात्र-छात्राएं स्कूल आते हैं। वह भी मिड-डे मील का भोजन करने के बाद घर चले जाते हैं। विद्यालय में कक्षा 1 में 9, कक्षा 2 में 7, कक्षा 3 में 10, कक्षा 4 में 9 और कक्षा 5 में 7 छात्रों का नामांकन है।


विद्यालय के कक्षों की नीलामी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही छात्रों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
-सुनील दत्त, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed