फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chief Minister Yogi likely to come to Vrindavan in the second week of June

जून के दूसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी के वृंदावन आने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 08:42 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi likely to come to Vrindavan in the second week of June
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश की सत्ता की दोबारा बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आत्यिनाथ के जल्द वृंदावन आने की संभावना है। 6 से लेकर 10 जून के बीच मुख्यमंत्री वृंदावन आ सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वीकृति भी मिल गई है। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग गोपालखार स्थित श्री गुरु चरण सेवाधाम आश्रम में 4 से 10 जून के बीच अष्टम श्री ब्रह्मोत्सव एवं गुरुदेव भगवान के विग्रह का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। मालूम हो कि पिछले कार्यकाल में योगीजी जिले में २२ बार आए थे।
विज्ञापन

आश्रम के महंत रामानुजाचार्य स्वामी विश्वेशप्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि सप्त दिवसीय ब्रह्मोत्सव में सहभागिता करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्योता भेजा है। पांच को मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण उनकी उपस्थित नहीं हो पाएगी लेकिन 6 से 10 जून के बीच किसी भी दिन उनके ब्रह्मोत्सव में आने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 1 जून को वृंदावन आने का बना था लेकिन उस दिन अयोध्या में शिला पूजन कार्यक्रम आयोजित होने के कारण वृंदावन आगमन टल गया। अब 6 से 10 जून के बीच किसी भी दिन मुख्यमंत्री वृंदावन आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उनके वृंदावन आने की तारीख की घोषणा हो जाएगी। महाराज श्री ने बताया कि इस दिव्य ब्रह्मोत्सव में पांच की शाम आचार्य वरण, अनुज्ञा, विश्वक्सेन पूजा के साथ कलश पूजन का आयोजन होगा। वहीं 6 को रक्षाबंधन, महाकुंभ स्थापना, 7 जून को सीताराम विवाहोत्सव का आयोजन होगा। इसके बाद 8 जून को चतु: स्थानार्चन, 9 को महाशयन के साथ ही 10 को पूर्णाहुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed