{"_id":"64973fe9cde710e98c062585","slug":"chief-minister-stamped-on-braj-development-plan-2041-mathura-news-c-29-1-mtr1009-94282-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ब्रज डवलपमेंट प्लान 2041 पर मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ब्रज डवलपमेंट प्लान 2041 पर मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में 299 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति
- अब मथुरा में यमुना के घाट और पंच कोसीय परिक्रमा को दिया जाएगा नया स्वरूप, कंस किला पर लाइट एंड साउंड शो
- गोवर्धन, राधाकुंड, बलदेव, गोकुल में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर, गोकुल परिक्रमा मार्ग का भी होगा विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में शनिवार को ब्रज डवलपमेंट प्लान - 2041 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। अब ब्रज तीर्थ विकास परिषद 2023-24 के दौरान 299 करोड़ की योजनाओं पर काम करेगा। इसमें मथुरा के पंच कोसीय परिक्रमा का विकास, यमुना किनारे कंस किला पर लाइट एंड साउंड शो तथा गोवर्धन, राधाकुंड, बलदेव और गोकुल में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटरों का निर्माण भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने मथुरा को सेफ सिटी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना पर जोर दिया।
शनिवार को मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज के खेल मैदान में जनसभा के बाद सिविल लाइन स्थित उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार किए गए ब्रज डवलपमेंट प्लान 2041 को भी बाेर्ड ने स्वीकृति दी। नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके विभिन्न हिस्सों को देखा। कार्यालय भवन में बनाए गए अपने अध्यक्षीय कक्ष में बैठे। तदोपरांत सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की छठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान 2041 तक के लिए तैयार किए गए ब्रज डवलपमेंट प्लान पर चर्चा की गई। इससे ब्रज संस्कृति और धरोहर के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए होने वाले कार्यों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसे अनुमोदन मिलने के बाद 2023-24 के लिए प्रस्तावित 24 योजनाएं प्रस्तुत की गई। इसमें 15 करोड़ से परिक्रमा मार्ग का विकास, 70 करोड़ की लागत से गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधाकुंड में टीएफसी निर्माण का प्रस्ताव रहा। इसके अलावा जनपद के सभी एंट्री प्वाइंट प्रवेश द्वार, राया इंटरचेंज का सौंदर्यीकरण, वृंदावन और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के कार्य, गीता शोध संस्थान में नवीन गेस्ट हाउस, पारसौली में चंद सरोवर सूरकुटी का संरक्षण, गोकुल परिक्रमा और रसखान समाधि पर पार्किंग व गेस्ट हाउस का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र की जमीन पर 88 करोड़ की लागत से बनने वाले सर्किट हाउस के प्रस्ताव को भी अनुमादित कर दिया। वृंदावन गीता शोध सस्थान को रिसर्च सहित शैक्षिक पाठ्यक्रमों के लिए विभिन्न विवि से अनुबंध करने की अनुमति तथा जनपद में संचालित राही पर्यटन गेस्ट हाउस का संचालन ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इस दौरान पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने, यातायात पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में पर्यटनमंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण, सांसद हेमामालिनी, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरनप्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम, ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकरण, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान, प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं वन मनोज कुमार, प्रमुख सचिव ट्रांसपोर्ट वैंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव वित्त दीपक कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप मौजूद रहे।