{"_id":"65906975173f87c24e01974a","slug":"chief-minister-of-uttarakhand-performed-dugbhabhishek-of-girirajji-mathura-news-c-29-1-mtr1013-178143-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक
विज्ञापन
गोवर्धन। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सेवायत बांके पुरोहित ने प्रसादी दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को गोवर्धन पहुंचे थे। परिक्रमा के दौरान उन्होंने पूंछरी के श्रीनाथजी मंदिर, दसविसा स्थित मुकुट मुखारविंद पर गिरिराजजी के दर्शन किए। शनिवार सुबह वे दानघाटी मंदिर पहुंचे। दूध और पंचामृत से ठाकुरजी का अभिषेक किया। सेवायत बांके पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा कराई। मंदिर सेवक महेश ने प्रसाद भेंट किया। पूजा के बाद वह प्रेम संस्थान पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। सियाराम शर्मा और हरवान सिंह ने दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
हरिद्वार से बलदेव तक बस चलवाने की मांग
बलदेव। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मेरुकांत पांडेय ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मथुरा आगमन पर स्वागत किया। उन्हें बलदेव आने का निमंत्रण दिया। पांडेय ने मुख्यमंत्री को ठाकुर श्रीदाऊजी महाराज एवं रेवती मैया का स्मृति चिह्न व प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री से हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ आदि प्रमुख स्थानों जाने वाले मथुरा के श्रद्धालुओं के लिए रुकने की व्यवस्था करने और हरिद्वार से सीधी बलदेव के लिए बस चलाने सी मांग की। संवाद
उत्तराखंड के सीएम धामी मां बगुलामुखी के दर्शन किए
मथुरा। दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुराने बस स्टैंड स्थित मां बगुलामुखी के दर्शन किए। सेवायत अवध किशोर चतुर्वेदी लब्बू पंडा ने पूजन कराया और चुनरी ओढ़ाकर सीएम का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता श्याम सिंघल, चिंताहरण चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, राजीव पंडित, संदीप माथुर आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व धामी ने गोवर्धन में दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी पर दुग्धाभिषेक भी किया। संवाद