{"_id":"6893aebfd8128736210408fe","slug":"chief-minister-may-come-to-mathura-on-janmashtami-mathura-news-c-369-1-mt11010-133896-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जन्माष्टमी पर मथुरा आ सकते हैं मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जन्माष्टमी पर मथुरा आ सकते हैं मुख्यमंत्री
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में आ सकते हैं। आगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मथुरा में आने के लिए आमंत्रित किया है। इस निमंत्रण के बाद मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी पर व्यवस्थाओं को चकाचक करने के इंतजाम शुरू हो गए हैं।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि जन्माष्टमी के पर्व को पूरे ब्रज में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन मथुरा-वृंदावन में खासी भीड़ भी लगी रहती है। इसलिए सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डीएम के आदेश के बाद अपर नगरायुक्त सीपी पाठक ने सभी अधीनस्थों को आदेश दिए हैं कि पूरे वृंदावन में सफाई कार्य में तेजी लाएं और जिन खंभों पर लाइटें नहीं जल रही हैं, उन्हें ठीक की जाएं।