फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chhaya was placed under house arrest, and the poet was made to perform the Jalabhishek

Mathura News: छाया नजरबंद, कवि से कराया जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chhaya was placed under house arrest, and the poet was made to perform the Jalabhishek
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रविवार को जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए पदयात्रियों की मंशा पुलिस ने कामयाब नहीं होने दी। पुलिस ने जन्मभूमि के पास एक मंदिर पर जलाभिषेक कराया। इसके बाद जन्मभूमि के दर्शन कराकर उन्हें रवाना कर दिया।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम के नेतृत्व में शनिवार शाम गायिका कवि सिंह और उनके साथ करीब 17-18 युवा नारे लगाते हुए बद्रीनाथ धाम मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। इसकी खबर लगते ही एलआईयू और पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने छाया गौतम और कवि सिंह को थमाए नोटिस में स्पष्ट किया कि जन्मभूमि पर नई परंपरा नहीं डाली जा सकती है।
विज्ञापन

इसके बाद छाया अपने घर औरंगाबाद चली गईं। जहां देर रात पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया। वहीं कवि सिंह अपने सहयात्रियों के साथ गोवर्धन चौराहे पर करणी सेना के कार्यालय में रुकीं। यहां भी पुलिस का रात भर डेरा रहा। सुबह बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने कवि सिंह के साथ एक सहपदयात्री को जाने की अनुमति दी। पुलिस ने उनसे गर्तेश्तर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कराया और जन्मभूमि के दर्शन करा सभी को मथुरा से रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed