फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chhata team wins regional Kabaddi tournament

Mathura News: छाता की टीम बनी क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chhata team wins regional Kabaddi tournament
छाता। गांधी इंटर कॉलेज छाता की जूनियर व सीनियर टीम ने क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली है। फाइनल मुकाबले में विद्यालय की दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोहरी सफलता हासिल की।
विज्ञापन

गोवर्धन रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। स्पर्धा में क्षेत्र के छह प्रमुख विद्यालयों राधा बिहारी इंटर कॉलेज (बरसाना), नगर पालिका इंटर कॉलेज (कोसीकलां), ब्रज खंड इंटर कॉलेज (बठेन कलां) और सर्वोदय इंटर कॉलेज (चौमुंहा) की टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के बेहद रोमांचक मुकाबलों में गांधी इंटर कॉलेज (छाता) की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बठेन कलां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तोमर एवं राधा बिहारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश झा ने किया। इस अवसर पर मनोज शर्मा, रज्जो सिंह धाकड़, आशीष शर्मा, हरिराम यादव, दीनानाथ शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, टीकम चौधरी, कोच महावीर सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed