{"_id":"66e8930c5c4e0884a508a254","slug":"chhappan-bhog-new-clothes-and-ornaments-will-be-offered-to-thakur-shri-banke-bihari-mathura-news-c-29-1-mtr1002-289769-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को अर्पित किए जाएंगे छप्पनभोग, नवीन वस्त्र और भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को अर्पित किए जाएंगे छप्पनभोग, नवीन वस्त्र और भूषण
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावनधाम में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी महोत्सव पर अनेक मंदिरों में मंगल मनोरथ आयोजित होंगे। बिहारीजी के अनन्य भक्त कानौडिया परिवार की ओर से ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज को छप्पनभोग के साथ-साथ नवीन वस्त्र व भूषण समर्पित किए जाएंगे।
अनंत चतुर्दशी पर्व पर श्रीविष्णु भगवान एवं उनके अनंत स्वरूप शेषनाग भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी। अनेक मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पूरे दिन विभिन्न प्रकार की सेवाओं के आयोजनों का दौर चलेगा। भक्तों द्वारा की जाने वाली विशेष सेवाओं के क्रम में श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट के संरक्षक व उद्योगपति गिरधारी लाल कानौडिया एवं कुसुम कानौडिया की ओर से नवीन वस्त्राभूषण और छप्पनभोग समर्पित किए जाएंगे।
इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार को प्रात:काल स्नान करके साफ सुथरे वस्त्र धारणकर पूजा स्थल साफ किए जाएंगे और गंगाजल का छिड़काव होगा। फिर पूजास्थल पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्रपट के समक्ष अक्षत, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, इत्र, चंदन आदि चीजें अर्पित की जाएंगी।