फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chess competition will be held in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में होगी शतरंज प्रतियोगिता, इनाम की राशि 15 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chess competition will be held in Vrindavan
वृंदावन में आयोजित होने जा रही शतरंज प्रतियोगिता की जानकारी देते डॉ. विनोदम।
वृंदावन। प्रियाकांतजू मंदिर के शांति सेवा धाम, वृंदावन में उत्तर प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी शतरंज प्रतियोगिता पांचवां ब्रजभूमि चैलेंजर कप का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2 और 3 अगस्त को होगी, जिसमें देशभर के लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में विदेशों, विशेषकर अमेरिका से भी खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


इस आयोजन के पीछे प्रमुख समाजसेवी डॉ. विनोदम चतुर्वेदी की प्रेरणा रही है, जिनकी अगुवाई में बी2सी2 टीम इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटी है। प्रतियोगिता की इनामी राशि 15 लाख रुपये रखी गई है जो सबसे अधिक है। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि ब्रजमंडल में शतरंज पारंपरिक रूप से खेला जाता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग नियम होते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं यहां के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी करने का मंच देती हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले 3 वर्षों में ब्रज से आईएम और ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी उभरें।
विज्ञापन


समिति के सचिव और मीडिया प्रभारी यज्ञदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय संस्था फीडे द्वारा मान्यता प्राप्त अंपायर संचालन करेंगे और फीडे के सभी अंतरराष्ट्रीय नियम लागू होंगे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल, प्रमुख उद्योगपति महेश पाठक और विधायक श्रीकांत शर्मा होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 6 वर्ष से 80 वर्ष तक होगी। नीरज चतुर्वेदी, अनूप चतुर्वेदी, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, राहुल उपाध्याय, प्रदीप चतुर्वेदी, हरिओम सोलंकी, नकुल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed