{"_id":"67f6c60a9ef213ffac00c384","slug":"chauth-is-being-demanded-by-blackmailing-a-saint-report-filed-mathura-news-c-29-1-mtr1002-380067-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संत के सामने अजीब संकट, पांच लाख रुपये देने हैं...नहीं दिए तो मिल रही ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संत के सामने अजीब संकट, पांच लाख रुपये देने हैं...नहीं दिए तो मिल रही ये धमकी
Thu, 10 Apr 2025 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:28 AM IST
सार
वृंदावन के एक संत अजीब संकट में फंस गए हैं। उनसे पांच लाख रुपये की चौथ मांगी जा रही है। रकम न देने पर झूठा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
संत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
वृंदावन थाना क्षेत्र में एक संत को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी संत से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये है मामला
जानकारी के अनुसार वृंदावन के एक आश्रम में रहने वाले संत ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के दतिया निवासी देवेंद्र कुशवाह उर्फ देव अपने दो साथियों के साथ कई बार आश्रम में रुका था। इस कारण से उनसे नजदीकी हो गईं। वह उनसे उधार धनराशि ले चुका था, जिसे वापस नहीं कर रहा है।
ये भी पढ़ें - Vrindavan: कामदा एकादशी पर सजा फूल बंगला...जगमोहन में विराजे बिहारीजी, भक्तों का उमड़ा हुजूम

पांच लाख की हो रही मांग
17 मार्च को सुबह 5:00 बजे, जब वह राधावल्लभ महाराज की मंगला आरती में शामिल होने जा रहे थे, उसी समय देवेंद्र कुशवाह और उसके साथी उनसे मिले और गालियां देते हुए 5 लाख रुपये की चौथ की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि अगर वह उनकी बात नहीं मानेगा तो झूठा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर देंगे। उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।