{"_id":"67f56fe432a503c5cf041564","slug":"flower-bungalow-decorated-on-kamada-ekadashi-mathura-news-c-29-1-agr1017-379468-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: कामदा एकादशी पर सजा फूल बंगला...जगमोहन में विराजे बिहारीजी, भक्तों का उमड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: कामदा एकादशी पर सजा फूल बंगला...जगमोहन में विराजे बिहारीजी, भक्तों का उमड़ा हुजूम
Wed, 09 Apr 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:26 AM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर की चहारदीवारी व आंगन में फूलों से बंगला सजाया गया। मंदिर के पट खुले तो भक्तों का रेला दर्शन के लिए मंदिर में उमड़ पड़ा। हर कोई बिहारीजी को निहारने के लिए आतुर दिखा।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में कामदा एकादशी के अवसर पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को फूल बंगला सजा। इस दौरान ठाकुरजी ने जगमोहन में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। बड़ी संख्या में भक्त उमड़े और ठाकुरजी को अपलक निहारते रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
कामदा एकादशी पर मंगलवार को जब सुबह जब मंदिर के पट खुले तो जगमोहन में सजे फूलबंगला में ठाकुरजी विराजे। ठाकुरजी की झलक पाकर भक्त आल्हादित हो उठे। मंदिर परिसर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंदिर की चहारदीवारी व आंगन में फूलों से बंगला सजाया गया। शाम को मंदिर के पट खुले तो भक्तों का रेला फिर दर्शन के लिए मंदिर में उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गलियों में भी भक्तों की जनसमूह दिखाई दे रहा था। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी से प्रारंभ हुआ यह आयोजन श्रावण कृष्ण पक्ष की हरियाली अमावस्या तक चलेगा। महोत्सव के पहले दिन को खास बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। वहीं फूल बंगले में रायबेल, मोगरा, कनेर, गुलाब, रजनीगंधा, जूही आदि के 500 किलो फूलों का प्रयोग किया गया।