फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DPRO Kiran Chaudhary, who was accused of bribery, was released from jail

Mathura: रिश्वत के आरोप में फंसी डीपीआरओ किरन चौधरी को बड़ी राहत...हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से रिहा

Wed, 09 Apr 2025 03:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 03:04 PM IST
सार

रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की गईं मथुरा की डीपीआरओ किरन चाैधरी को बड़ी राहत मिली। हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
 

विज्ञापन
DPRO Kiran Chaudhary, who was accused of bribery, was released from jail
किरन चाैधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की गई डीपीआरओ किरन चौधरी मंगलवार को जेल से रिहा हो गईं। वह 5 फरवरी से वह मेरठ की जिला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में थीं। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। 
विज्ञापन


 

दरअसल, निचली अदालत में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद डीपीआरओ के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान किरन चौधरी के अधिवक्ता ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की दलील दी। कहा कि शिकायतकर्ता के विरुद्ध सरकारी धन के गबन की कई शिकायतें मिली थीं, जिनकी जांच चल रही थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने जांच पूरी कराने के लिए पत्र भेजे थे, इसलिए शिकायकर्ता ने किरन चौधरी को षड्यंत्र करके फंसाया और उनके खिलाफ रिश्वत लेने का कोई साक्ष्य नहीं है। रिश्वत की रकम लेने का आरोप सह-आरोपी बिजेंद्र सिंह के खिलाफ हैं, जिसे रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके अलावा उनकी जमानत के लिए गर्भवती होना भी आधार बनाया गया। तमाम दलीलों के आधार पर हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। मंगलवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed