फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chaumuhan will be identified from the temple of Brahma ji: Laxminarayan

ब्रह्मा जी के मंदिर से होगी चौमुहां की पहचान: लक्ष्मीनारायन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Chaumuhan will be identified from the temple of Brahma ji: Laxminarayan
चौमुहां। सृष्टि रचियता ब्रह्मा जी की तपोस्थली झाड़ी में ब्रह्मा जी के भव्य मंदिर का कैबिनेट मंत्री चौ.लक्ष्मी नारायन ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने मंदिर निमार्ण के लिए 21 लाख रुपये की धनराशि देते हुए कहा कि पूरे उत्तर भारत में ब्रह्मा जी के सिर्फ दो ही मंदिर हैं, एक पुष्कर (राजस्थान) व दूसरा चौमुहां में। यहां का मंदिर बहुत प्राचीन और ऐतिहासिक है। क्षेत्रवासियों के सहयोग से यहां शीघ्र ब्रह्मा जी का भव्य मंदिर बनेगा। इसकी पहचान समूचे विश्व पटल पर होगी। मंदिर से ही कस्बा चौमुहां की पहचान होगी।
विज्ञापन

चेयरमैन बिहारीराम ने कहा कि वर्षों से ब्रह्मा जी के मंदिर को बनवाने की योजना चल रही थी। लेकिन ब्रह्मा जी की इच्छा के बिना मंदिर का निमार्ण नहीं हो सका। पूर्व चेयरमैन पाल सिंह यादव ने कहा कि ब्रह्मा जी के मंदिर बनने से कस्बा की पहचान अलग स्थापित होगी। कारे सिंह बाबा ने कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायन का आभार जताते हुए कहा कि इस ऋण को क्षेत्र की जनता वोट के रूप में सूद सहित चुकाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायन का चौमुहां के अंडरपास से बैंडबाजों के साथ स्वागत किया गया। अध्यक्षता शिशुपाल सिंह ने की। संचालन मनोज सिसौदिया ने किया। इस मौके पर महंत विजयरामदास, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौघरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पातीराम, पूर्व चेयरमैन ओंकार सिंह, छीतर स्वामी, सौदान सिंह, हरी सिंह, विनोद कुमार वार्ष्णेय, जगन्नाथ सिंह, कालू पहलवान, पुष्पेंद्र पहलवान, डॉ राजवीर सिंह, पवन वार्ष्णेय, सचिव प्रताप सिंह, आकाश गुप्ता, द्वारिकाधीश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed