फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   charu chaudhary may be the candidate from mant

चारु चौधरी हो सकती हैं मांट से प्रत्याशी

Sat, 03 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 03 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
charu chaudhary may be the candidate from mant
छोटे चौधरी की पुत्रवधु चारु चौधरी - फोटो : अमर उजाला
छोटे चौधरी की पुत्रवधु चारु चौधरी 2017 के विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर सकती है। वह अपनी पसंदीदा सीट मांट विधानसभा क्षेत्र से चुनावी समर में भाग्य अजमाती दिखेंगी। संभावना जताई जा रही है कि रालोद मुखिया 15 दिन में मथुरा जनपद की पांच विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल सियासी समर के लिए तैयार है। रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह अबकी बार ऐसे उम्मीदवारों पर दाव खेलेंगे, जो कि परचम लहरा सकें। मांट विधानसभा से पूर्व सांसद जयंत चौधरी की धर्मपत्नी चारु चौधरी को मैदान में उतारा जा सकता है। रालोद खेमे में इस पर लगभग मुहर लग चुकी है। केवल घोषणा होना बाकी है। रालोद सूत्रों की मानें तो 15 दिन में मांट विधानसभा क्षेत्र के अलावा जनपद की चार अन्य विधानसभा सीटों पर भी घोषणा हो जाएगी। 
विज्ञापन



पूर्व सांसद दे चुके हैं मांट में पटखनी
साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में मांट विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने सात बार के विधायक एवं पूर्वमंत्री श्यामसुंदर शर्मा को पटखनी दी थी। हालांकि छह माह बाद जयंत चौधरी ने इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव में पुन: किस्मत अजमाई, जिसमें उन्हें भाजपा सांसद फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed