फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   charkula dance at mukhrai

मुखराई में हुआ विश्व प्रसिद्ध चरकुला नृत्य

Sun, 08 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 08 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
charkula dance at mukhrai
गोवर्धन से पांच किमी दूर गांव मुखराई में शनिवार को विश्व प्रसिद्ध चरकुला नृत्य का आयोजन किया गया। देश-विदेश के हजारों लोगों ने इसका आनंद लिया। इसके बाद कलाकारों ने मयूर नृत्य और फूलों की होली का आनंद लिया। रात में धर्मपाल के निर्देशन में नौटंकी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


गांव मुखराई में श्रीराधारानी की ननिहाल है। श्रीराधारानी की नानी मुखरा देवी के नाम पर पडे़ गांव के नाम के पीछे मान्यता है कि धेवती के जन्म की खुशी में मुखरा देवी ने बैलगाड़ी के पहिए पर दीपक जलाए और नृत्य किया। उसी परंपरा के अंतर्गत होली के बाद चैत्रवदी दूज को गांव मुखराई में ब्राह्मण परिवार की महिलाएं अपने सिर पर सवा मन का पहिया रखकर चारों तरफ दीपक जलाकर चरकुला चौक पर नृत्य करती हैं।
विज्ञापन


मान्यता है कि चरकुला नृत्य करने वाली महिला सर्वप्रथम प्राचीन मंदिर बिहारीजी के सामने नृत्य के बाद गांव के बाहर बने भूमिया के चबूतरे पर प्रणाम कर चरकुला चौक में आकर नृत्य करती है। इस दौरान नगाड़े बजाए जाते हैं और इसकी धुन पर गाया जाता है ‘गिरवर ते डोर लगाय लीजौ, जब आवै गोवर्धन’। कार्यक्रम में गांव प्रधान मानपाल सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, हरिकिशन शर्मा, कांता प्रसाद, योगेश शर्मा, छीतरमल, पवन शर्मा आदि का सहयोग रहा। एडीएम प्रशासन धीरेंद्र सचान, एसडीएम सदर राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed