{"_id":"5d56c4f78ebc3e89a470c2ae","slug":"chaos-on-the-trader-s-trump-mathura-news-agr401142869","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई से दुकानदार की मौत पर भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पिटाई से दुकानदार की मौत पर भड़का आक्रोश
विज्ञापन
मथुरा। धौलीप्याऊ क्षेत्र में मृतक दुकानदार राहुल बंसल के परिजन शव रखकर विलाप करते हुए।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। गुटखा के पैसे मांगने पर सिपाही द्वारा की गई पिटाई से दुकानदार की मौत के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने धौलीप्याऊ में जमकर हंगामा काटा। शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गरीब दुकानदार के परिवार के लिए मुआवजे और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की की मांग की। एसएसपी ने थाना हाईवे के हेड मोहर्रिर को निलंबित कर दिया, आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
धौलीप्याऊ के तिवारीजी का बाड़ा निवासी राहुल बंसल (25) पुत्र नरेश बंसल रेलवे फाटक के पास चाय का खोखा चलाता था। 13 अगस्त को दुकानदार ने सिपाही योगेंद्र चौधरी से गुटखे के पैसे मांग लिए। सिपाही ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। थाना हाईवे में ले जाकर फिर पीटा गया। 14 अगस्त की शाम दुकानदार की आगरा में मौत हो गई। 15 अगस्त को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाने से पहले आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए। व्यापारियों का आक्रोश पुलिस के खिलाफ देखते हुए एसएसपी शलभ माथुर ने थाना हाईवे के हेड मोहर्रिर धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया, वहीं हाईवे पुलिस ने आरोपी सिपाही योगेंद्र चौधरी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि मुआवजे के लिए शासन को लिखकर भेजा है।
विज्ञापन
शासन तक पहुंचेगा पुलिस अत्याचार का मामला
पुलिस की पिटाई से दुकानदार की मौत के मामले में भाजपा ब्रजक्षेत्र के उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने एसएसपी शलभ माथुर से बात की। भाजपा नेता ने दो टूक कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जाएगा। भाजपा नेता ने दिल्ली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के संज्ञान में पूरा मामला दे दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, पर भाजपा नेता इतनी कार्रवाई से नाखुश हैं।
आरोपी सिपाही को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हेड मोहर्रिर को निलंबित कर दिया है। पीआरवी के दो सिपाहियों की जांच चल रही है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
- अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी