{"_id":"67ba01c981267c76520c9ffd","slug":"chaos-due-to-leakage-of-oxygen-cylinder-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: धमाके में हुई महिला की माैत...फिर से लीकेज हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर, लोगों में फैल गई दहशत; इस तरह बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: धमाके में हुई महिला की माैत...फिर से लीकेज हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर, लोगों में फैल गई दहशत; इस तरह बची जान
Sat, 22 Feb 2025 10:27 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:27 PM IST
सार
मथुरा की महाविद्या कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के कारण महिला की माैत हुई थी। अब फिर से धमाके वाले घर में ऑक्सीजन सिलिंडर लीकेज होने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर में हुआ लीकेज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित महाविद्या कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के बाद मृतक महिला के परिजन ने घर में काम बंद कर दिया है। शनिवार को घर में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर में से एक लीकेज हो गया। इसकी जानकारी परिजन को लगी तो अफरा-तफरी मच गई। परिजन ने सभी सिलिंडरों को निकाल कर खुले मैदान में रख दिया।
परिजन का कहना है कि धमाके के बाद सप्लायर को उन्होंने घर में रखे सिलिंडरों को वापस ले जाने के लिए फोन भी किया था, लेकिन वह सिलिंडर लेने के लिए नहीं आया। शनिवार को लीकेज होने के बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस ने जब सप्लायर से बात की तब जाकर सप्लायर ने अपनी गाड़ी भेजी और सिलिंडर वापस लेकर गए।
बुधवार को महाविद्या कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के कारण संजना की मौत हो गई थी, जबकि मीना और चार वर्षीय ठाकुर झुलस गए थे। इधर, घर में धमाका होने के बाद परिजन ने पाजेब बनाने का कार्य बंद कर दिया। घर में रखे ऑक्सीजन सिलिंडरों को वापस ले जाने के लिए अमर गैस सप्लायर को फोन किया था।
विज्ञापन
शनिवार को घर में रखे ऑक्सीजन सिलिंडरों में से एक सिलिंडर लीकेज होने लगा। मोनू माहौर ने बताया कि धमाके के बाद वह सिलिंडर वापस ले जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन सप्लायर कोई ध्यान नहीं दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन