फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Changes in Traffic Arrangements for Mathura-Vrindavan

Mathura News: मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Changes in Traffic Arrangements for Mathura-Vrindavan
वृंदावन। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन आने पर मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। अगर आप मथुरा आ रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान देखकर ही आएं, अन्यथा परेशानी हो सकती है। मंगलवार सुबह सात बजे से यह प्लान कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा। आपातकालीन सेवाओं के लिए आवागमन खुला रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के अनुसार वृंदावन क्षेत्र में पानीगांव, सौ-सैया तिराहा, पानीघाट, अटल्ला चौराहा, सुदामा कुटी, केसी घाट, चामुंडा कट, कैलाश नगर चौराहा और पवनहंस हेलीपैड की ओर जाने वाले कई मार्गों पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। वहीं होटल थ्री सीजन यमुनापार, भोपत ढाबा, चार संप्रदाय आश्रम तिराहा और मलूक पीठ आश्रम के आसपास भी सुरक्षा कारणों से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

वृंदावन कट और पानीगांव चौराहा से वृंदावन की ओर आने वाले भारी और कॉमर्शियल वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। वहीं रुक्मिणी विहार गोल चक्कर से केशवधाम चौराहा तथा मल्टीलेवल पार्किंग से प्रेम मंदिर की ओर चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन भी वीआईपी मूवमेंट के दौरान बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कई स्थानों पर वाहनों का डायवर्जन भी किया गया है। छटीकरा से वृंदावन होकर यमुना एक्सप्रेस-वे जाने वाले भारी और कॉमर्शियल वाहनों को एनएच-19 और मथुरा-बरेली हाईवे के रास्ते भेजा जाएगा। इसी तरह गोकुल रेस्टोरेंट और मसानी चौराहा से वृंदावन की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी एनएच-19 और मथुरा-बरेली हाईवे के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे के वृंदावन कट से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को राया कट से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए एनएच-19 की ओर भेजा जाएगा।


विशेष पार्किंग की व्यवस्था
वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है। मलूक पीठ गोशाला के पास वीआईपी और गणमान्य व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग रहेगी। वहीं गोविंद भवन व चार संप्रदाय आश्रम क्षेत्र में सामान्य पार्किंग, ललिता बाग पार्किंग में पुलिस व प्रशासनिक वाहनों के लिए पार्किंग तथा मुनेश के आहाते में भी सामान्य पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


मथुरा शहर में भी ट्रैफिक प्रतिबंध
वीआईपी मूवमेंट के दौरान मथुरा शहर में भी कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वात्सल्य ग्राम से कैलाश नगर चौराहा, लाल दरवाजा से गोकरण तिराहा, मसानी चौराहा से डीगगेट, भूतेश्वर तिराहा, कल्याण करोति बैरियर से मसानी चौराहा, बिजलीघर तिराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मार्ग सहित कई स्थानों पर वाहनों को रोका जाएगा। इसके अलावा डीगगेट, रुपम टॉकीज, चौक बाजार, मिलन तिराहा और एसबीआई चौराहा के आसपास भी वीआईपी मूवमेंट के समय यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed