{"_id":"624b2a66b3692b55a00c8e11","slug":"changed-biology-and-maths-papers-mathura-news-mtr5155480183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले गए जीव विज्ञान और गणित के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले गए जीव विज्ञान और गणित के प्रश्नपत्र
विज्ञापन
मथुरा। बलिया में पेपर आउट होने के बाद यूपी बोर्ड परीक्षाओं के प्रति जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का नजरिया बदल गया है। अब अफसर परीक्षा दौरान दौड़ते नजर आ रहे हैं। परीक्षा केंद्रों की रात के दौरान आकस्मिक चेकिंग के लिए अतिरिक्त १६ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सोमवार को इंटर जीव विज्ञान और गणित का पेपर बदल दिए गए।
जनपद में सोमवार को प्रथम पाली के दौरान हाईस्कूल विज्ञान विषय एवं इंटर की मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल में विज्ञान विषय में पंजीकृत 42884 परीक्षार्थियों में से 37886 उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 407 परीक्षार्थियों में से 371 उपस्थित और 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इस दौरान प्रशासनिक अफसरों के वाहन केंद्रों पर दौरा करते नजर आए। सभी सचल दल सहित सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता भी दिखाई दी।
द्वितीय पाली में जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट के उक्त दोनों विषयों के प्रश्नपत्रों को बदला गया। पूर्व में वितरित किए गए प्रश्नपत्र वापस लिए गए। इसमें पंजीकृत २७११२ में से २६९५२ ने परीक्षा दी। डीआईओएस राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि द्वितीय पाली के दौरान इंटर जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा के प्रश्नपत्रों को बदला गया है। रात के लिए अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो अचानक परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा सामग्री का जायजा ले सकेंगे।