फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chandrrashekhar ke kaaphile mein shaamil logon dvaara peete gae yuvak kee haalat bigadee

Mathura News: चंद्र्रशेखर के काफिले में शामिल लोगों द्वारा पीटे गए युवक की हालत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
chandrrashekhar ke kaaphile mein shaamil logon dvaara peete gae yuvak kee haalat bigadee
मथुरा। युवक को देखने पहुंचे विधायक। - फोटो : mathura
मथुरा। शुक्रवार को सुरीर थाना क्षेत्र में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव हो गया था। काफिले में शामिल लोगों ने खेतों में काम कर रहे दो लोगों की पिटाई कर दी थी। पिटाई में घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आगरा रेफर किया गया है। इससे पूर्व मांट विधायक राजेश चाैधरी ने अस्पताल पहुंचकर उसका हाल जाना।
विज्ञापन

नगीना के सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को सुरीर थाना क्षेत्र के गांव भगत नगरिया जा रहे थे। रास्ते में उनके काफिले पर पथराव हो गया था। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया था। पथराव के बाद काफिले में शामिल लोगों ने खेतों में काम कर रहे दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई में घायल नगला बरी निवासी कृष्णा सिंह को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान कृष्णा की हालत बिगड़ गई। सूचना पर विधायक मांट राजेश चौधरी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से कृष्णा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि कृष्णा के गांव नगला बरी का पानी खारा है। इसलिए वह सड़क से पानी लेने गए थे। काफिल गुजरने के दौरान वह सड़क किनारे खड़ा हो गया। सांसद के काफिले में शामिल लोगाें ने नाम पूछने के बाद उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed