{"_id":"67c0b8bcb6f91f4de1063c97","slug":"chanchal-will-hold-the-post-of-raya-block-pramukh-for-the-time-being-mathura-news-c-29-1-agr1017-361723-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राया ब्लॉक प्रमुख पद पर फिलहाल चंचल रहेंगी काबिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राया ब्लॉक प्रमुख पद पर फिलहाल चंचल रहेंगी काबिज
विज्ञापन
चंचल चौधरी व जिला पंचायत सदस्य मुकेश प्रधान जानकारी देते हुए
राया(मथुरा)। उच्च न्यायालय ने अपर जिला जज न्यायालय के आदेश को स्थगित कर दिया है। ऐसे में फिलहाल चंचल चौधरी ब्लाॅक प्रमुख पद पर काबिज रहेंगी। यह जानकारी चंचल व उनके पति ने प्रेसवार्ता के माध्यम से दी।
वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चंचल चौधरी, सावित्री देवी व प्रगति चाहर ने ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया था। 10 जुलाई को चंचल चौधरी 2 वोटों से विजयी घोषित की गईं। इस पर सावित्री देवी ने अपर जिला जज मथुरा की कोर्ट में याचिका दायर की। चार फरवरी को अपर जिला जज की कोर्ट ने सावित्री देवी के पक्ष में आदेश दिया। इसे लेकर चंचल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। इस आधार पर कोर्ट ने स्थगन आदेश दे दिया।
चंचल चौधरी के पति व जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोर्ट ने 18 मार्च तक ब्लॉक प्रमुख के पद चंचल को काबिज रहने का दिया है। चंचल भाजपा की सदस्य हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान योगेंद्र सिंह फौजदार, जयवीर सिंह, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, भूपेश अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रनसिंह ,अशोक सिंह, नीरज सोलंकी, आदि प्रधान मौजूद रहे।