{"_id":"6984f9cd362da06096046d89","slug":"cgst-conducts-survey-at-rs-jewellers-mathura-news-c-161-1-mt11010-101545-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन में ज्वैलर्स पर सीजीएसटी का सर्वे, दो घंटे तक खंगाले बहीखाते; बाजार में मची हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन में ज्वैलर्स पर सीजीएसटी का सर्वे, दो घंटे तक खंगाले बहीखाते; बाजार में मची हलचल
Fri, 06 Feb 2026 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:11 AM IST
सार
वृंदावन के पुराना बजाजा स्थित आरएस ज्वैलर्स के आवास पर सीजीएसटी टीम ने दो घंटे तक सर्वे कर बहीखाते, स्टॉक और बैंक लेन-देन की जांच की।
विज्ञापन
पुराना बजाजा स्थित आरएस ज्वेलर्स के यहां सर्वे करने पहुंची सीजीएसटी टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के पुराना बजाजा स्थित आरएस ज्वैलर्स के राया गली स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को सीजीएसटी की टीम पहुंची। टीम में शामिल आधा दर्जन अधिकारियों ने ज्वैलर्स के सीजीएसटी संबंधी सर्वे किया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक रही टीम ने लेखा-जोखा खंगाला। टीम के सर्वे को लेकर व्यापारियों में हलचल मची रही।
सीजीएसटी की टीम पुलिस के साथ पुराना बजाजा स्थित आरएस ज्वैलर्स के आवास पर पहुंची। टीम ने कारोबारी के यहां बहीखाते और क्रय-विक्रय संबंधी खाते खंगालने के साथ ही फर्म के स्वामी से जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने दुकान में मौजूद सोने-चांदी के स्टॉक का बिलों से मिलान किया। इसके साथ ही पिछले कई वर्षों के खरीद-बिक्री के दस्तावेज, बैंक लेन-देन का विवरण और बिलों की गहन जांच की। आरएस ज्वैलर्स के शरद सराफ ने बताया कि सीजीएसटी के अधिकारियों सर्वे करने के लिए आई थी।