फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ‘central gonrnment is against farmers’

‘मोदी विदेश में बांट रहे पैसे किसान कर रहे आत्महत्या’

Sun, 14 Jun 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 14 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
‘central gonrnment is against farmers’
सहार में शनिवार की देर शाम प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री मोहम्मद अब्बास ने किसानों को मुआवजे के चेक बांटे। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान विरोधी हैैं। दूसरे देशों को अरबों-खरबों रुपये बांट रहे हैं जबकि देश के किसानों के लिए ओलावृष्टि, सूखा की धनराशि अभी तक प्रदेशों को नहीं भेजी है। परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
सहार के प्रधान अजमल अली शेख और वंचित इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. असरफ अली शेख ने ग्राम सहार, रहेड़ा, कमई, नरी आदि गावों को गोवर्धन तहसील में शामिल नहीं करने की मांग की। राज्य मंत्री ने कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन

 
सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि सपा सरकार में सभी वर्गों का सम्मान है। जनता बिचौलियों को छोड़कर उनसे सीधे संपर्क करे। सभा की अध्यक्षता रघुवीर ने की। संचालन जाहिद अली लम्बरदार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में जिला सचिव सतेन्द्र सिंह, छाता विधानसभा अध्यक्ष महावीर सिंह ने सहार में सिंडिकेट बैंक खुलवाने, गांव में श्मसान और कब्रिस्तान की बाउंड्री कराने, शाही तालाब का जीर्णोद्धार कराने, सरकारी अस्पताल बनवाने, सहार को ब्लाक का दर्जा दिए जाने, छाता-गोवर्धन सड़क को बनवाने आदि की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।


सभा में डॉ. इस्लाम, हाजी रहमत, राम स्वरूप शर्मा, बीएस मिश्रा, यूसुफ ठेकेदार, अतुल शर्मा, हरिओम सैनी, तनवीर अहमद जिला सचिव, मोहम्मद काले, हारुन, समसू, जगदीश, संतोष, वीर बहादुर, महावीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed