फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Celebrations Rajesh appointment State General Secretary

Mathura News: राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर नौहझील में जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Celebrations Rajesh appointment State General Secretary
नौहझील। मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। बृहस्पतिवार को पार्टी हाईकमान द्वारा जैसे ही उनके नाम की घोषणा की गई, वैसे ही पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बा नौहझील में विधायक के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी का इजहार किया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य चौराहों पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की और राहगीरों व ग्रामीणों को मिष्ठान वितरित कर बधाई दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्ता ने कहा कि राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उन्होंने हमेशा संगठन और जनता के हितों के लिए काम किया है, जिसका प्रतिफल पार्टी नेतृत्व ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर दिया है।
विज्ञापन

जन कल्याण योजना के जिलाध्यक्ष मनीष जिंदल ने कहा कि राजेश चौधरी का प्रदेश महामंत्री बनना कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनके जमीनी संघर्षों का सम्मान है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नौहझील जितेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री उमाकांत शर्मा, करतार चौधरी, भगत सिंह, मंडल अध्यक्ष बाजना दुर्गेश चौधरी, सौरभ सनातनी, होशियार चौधरी अरविंद प्रधान कानेका, राकेश चौधरी प्रधान बरौठ, संजय चौधरी देदना, विकास शर्मा और बंटी अग्रवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed