फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Celebration of greenery in tehsil with Mehndi

Mathura News: मेहंदी के साथ मना तहसील में हरियाली का उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Celebration of greenery in tehsil with Mehndi
मथुरा। महिलाओं को सम्मानित करतीं एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी।  - फोटो : mathura
गोवर्धन (मथुरा)। तहसील कार्यालय गोवर्धन में पहली बार हरियाली तीज का आयोजन किया गया। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी के निर्देशन में हुए इस आयोजन में महिला कर्मचारियों व स्थानीय महिलाओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित महोत्सव के तहत महिलाओं को मेंहदी लगाई गई और उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सुहाग का सामान व मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने स्वयं मेंहदी लगवाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी को राधारानी के चित्रपट भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 21 महिलाओं सहित मेंहदी लगाने वाली पांच युवतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार मीनू राजपूत, सीपी यादव सहित अन्य राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ब्रजभूमि का ये उत्सव महिलाओं से जुड़ा है। महिलाओं के उत्साह वर्धन और ब्रजभूमि के इस पर्व को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजन का यह क्रम लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रजाक्ता त्रिपाठी, एसडीएम गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed