फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CDO Issues Notice to CMO

Mathura News: सीडीओ ने सीएमओ को नोटिस जारी किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
CDO Issues Notice to CMO
मथुरा। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाए जा रहे शिविर में अव्यवस्थाओं मिलने का मामला सामने आया है। वृंदावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित शिविर में कोई जिम्मेदार अधिकारी न होने की खबर पर औचक निरीक्षण करने पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने मौजूद कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान शिविर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी समेत अधिकांश स्टाफ अनुपस्थित मिला। मौके पर केवल एक कर्मचारी ही उपस्थित पाया गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लंबी प्रतीक्षा करते नजर आए। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नोटिस में शिविर स्थलों पर नियमित पर्यवेक्षण एवं निगरानी न किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed