फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CDO conducted inspection of dormitory being built in district hospital and district stadium In Mathura

Mathura: जिला अस्पताल और स्टेडियम की दीवारों में मिली सीलन, लापरवाही पर सीडीओ ने डॉक्टर का मानदेय रोका

Tue, 10 Oct 2023 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 12:04 AM IST
सार

मथुरा में सीडीओ के निरीक्षण में जिला अस्पताल और स्टेडियम की दीवारों में सीलन मिली। लापरवाही पर उन्होंने एक डॉक्टर का मानदेय रोका। 

विज्ञापन
CDO conducted inspection of dormitory being built in district hospital and district stadium In Mathura
जिला महिला अस्पताल, मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सीडीओ मनीष मीना ने सोमवार को जिला चिकित्सालय और जिला स्टेडियम में बन रही डोरमेट्री का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर दीवारों पर सीलन नजर आई। उन्होंने अधिकारियों को इसे खत्म करने निर्देश दिए। संविदा चिकित्साधिकारी के उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं मिले। 

विज्ञापन


इस पर उन्होंने एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए।जिला चिकित्सालय में सीडीओ ने सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। यहां सुविधाएं तो सही थीं लेकिन दीवारों पर सीलन नजर आई। उन्होंने सीलन को सही कराने के निर्देश दिए। सर्जिकल वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार...देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सालय के पीछे जर्जर भवनों को इस माह के अंत तक ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने मोर्चरी, आईओटी, औषधि भंडार, औषधि वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया। कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर ब्लड बैंक की संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ गीता सिंह के उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं मिले। 

यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक...खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव

उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ ने जिला स्टेडियम में निर्माणाधीन डोरमेट्री का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को दीवारों पर आ रही सीलन को रोकने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed