{"_id":"6abaaec342c41257ac01ad4d","slug":"cctv-solves-the-mystery-of-the-death-mathura-news-c-29-1-mtr1025-614774-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सीसीटीवी से सुलझी मौत की गुत्थी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सीसीटीवी से सुलझी मौत की गुत्थी...
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी की मौत की गुत्थी सीसीटीवी फुटेज ने सुलझा दी है। सीसीटीवी फुटेज में किशोरी खुद ही कुंड में छलांग लगाती हुई दिखाई दे रही है। रविवार को किशोरी का शव शांतनु कुंड में उतराता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटी हुई आने पर पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच शुरू की थी। वहीं, दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड को जांच के लिए भेजा गया है।
रविवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच करते हुए सीसीटीवी खंगालने शुरू किए थे। परिजन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई थी। इसी दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरा कुंड के सामने स्थित मकान पर लगा हुआ मिला। फुटेज में किशोरी बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे कुंड में छलांग लगाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि घर में किसी बात पर झगड़ा होने पर नाराज होकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया है।
सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि पूछताछ में परिजन ने बताया कि उन्हें डर था कहीं वह खुद ही न फंस जाएं। इसलिए पुलिस को पूरी जानकारी नहीं दी थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिजन ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।