{"_id":"61cc962e6e362f1b7c40b208","slug":"cctv-and-sound-system-closed-for-two-years-in-giriraj-parikrama-mathura-news-mtr510942952","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज परिक्रमा में दो वर्ष से बंद सीसीटीवी और साउंड सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज परिक्रमा में दो वर्ष से बंद सीसीटीवी और साउंड सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्रशासन ने रामभरोसे छोड़ दिया है। यहां लगे सीसीटीवी दो वर्ष से खराब हैं। देखरेख के अभाव में बैटरियों में आग लगने के बाद से कंट्रोल रूम ठप पड़ा है। सीसीटीवी के अलावा साउंड सिस्टम भी बंद हैं। परिक्रमा मार्ग में लगीं एक सैकड़ा से अधिक लाइटें खराब हैं।
परिक्रमार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए 2012 में 2 करोड़ रुपये खर्च कर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सीसीटीवी लगवाए थे। यह व्यवस्था वर्तमान में पूरी तरह ठप है। नववर्ष पर गिरिराज परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। राधाकुंड मार्ग स्थित पार्किंग स्थल में बने कंट्रोल रूम से इसका संचालन होता था, लेकिन वह देखरेख के अभाव में फेल हो चुका है। बैटरियां आग में जलकर दो वर्ष पहले ही राख हो चुकी हैं।
कंट्रोल रूम पर कार्यरत गार्ड भगवान सिंह ने बताया कि 2019 में बैटरियों में आग लग गई थी। इससे सीसीटीवी और साउंड सिस्टम बंद है। विकास प्राधिकरण के राजीव माहेश्वरी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में 1033 लाइटों में से 37 लाइट बंद हैं। जिन्हें सही कराया जा रहा है। सीसीटीवी की नई लाइन डाली जा रही है। तीन चार माह में पूरा सिस्टम चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी का काम चल रहा है। कुछ लाइटें बंद होने की जानकारी मिली है, जिन्हें ठीक कराया जा रहा है।
- राजेश कुमार, सचिव विकास प्राधिकरण मथुरा।