{"_id":"678e97ba78e4e2ddbf0d87be","slug":"cc-roads-will-be-constructed-in-kosikala-at-a-cost-of-rs-84-lakh-mathura-news-c-160-1-sagr1034-103946-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोसीकलां में 84 लाख रुपये की लागत से बनेंगी सीसी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोसीकलां में 84 लाख रुपये की लागत से बनेंगी सीसी सड़कें
विज्ञापन
कोसीकलां। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण नगर में 84 लाख रुपये की लागत से पंजाबी कॉलोनी एवं गोपाल नगर में सीसी सड़क का निर्माण कराएगा। इन दोनों सड़कों का निर्माण होने से लोगों का आवागमन सुगम होगा। विकास प्राधिकरण अवस्थापना निधि से यह कार्य कराएगा।
पंजाबी कॉलोनी एवं गोपाल नगर में सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं, राहगीरों को वहां से गुजरने में दिक्कतें उठानी पड़ती है। पिछले 10 वर्षों से किसी भी जनप्रतिनिधि ने कोई सुध नहीं ली। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात कर पंजाबी कॉलोनी एवं गोपाल नगर मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की। इस पर प्राधिकरण अधिकारियों ने दोनों मार्गों की क्षतिग्रस्त सड़कों का सीसी तथा नालियों का निर्माण कार्य कराए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी।
पंजाबी कॉलोनी में 217 मीटर लंबी, सवा 6 मीटर चौड़ी तथा गोपाल नगर में 230 मीटर लंबी और छह मीटर चौड़ी सीसी का सड़क निर्माण होगा। इससे पूर्व प्राधिकरण ने बल्देवगंज से लेकर निकासा प्याऊ तक सीसी सड़क का निर्माण कराया। साथ ही अग्रसेन नगर में तरुण सेठ वाली गली में ढाई सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। चेयरमैन ने बताया कि दोनों मार्गों के निर्माण कार्य को विकास प्राधिकरण ने स्वीकृति दे दी है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।