फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Caught the vicious people even before stealing the bike, one ran away

Mathura News: बाइक चोरी करने से पहले ही शातिरों को दबोचा, एक भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Caught the vicious people even before stealing the bike, one ran away
मथुरा। शहर कोतवाली के डैंपियर नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में बुधवार सुबह बाइक चुराते दो युवकों को लोगों ने रंगेहाथों पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। लोगों ने डायर 112 को सूचना देकर युवकों को उन्हें सुपुर्द कर दिया। साथ ही बाइक स्वामी ने युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में बुधवार प्रात: लोग घूम रहे थे। तभी पुस्तकालय के पान की दुकान करने वाले व्यक्ति ने एक बाइक को दो युवक चुराने का प्रयास करते हुआ देखा। उसने शोर किया तो पार्क में घूम रहे लोग बाहर निकल आए और दोनों युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था इसलिए खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाल रहे थे।
विज्ञापन


जबकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि दोनों बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस संबंध में बाइक स्वामी कोतवाली रोड निवासी बाइक स्वामी शुभम दास ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed