{"_id":"6243151b46fdc165257d4787","slug":"caught-doing-unnatural-off-minor-mathura-news-mtr5152330169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग लड़के को ले गया गेस्ट हाउस, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई, पूरे परिवार के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग लड़के को ले गया गेस्ट हाउस, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई, पूरे परिवार के उड़ गए होश
Tue, 29 Mar 2022 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:48 PM IST
सार
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम से नाबालिग लड़के के दोस्त बने युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी नाबालिग को अपने साथ गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम से दोस्ती कर नाबालिग लड़के से कुकर्म करने वाले दिल्ली निवासी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
24 मार्च को नाबालिग के पिता ने तहरीर दी थी कि भजनपुरा दिल्ली निवासी हिमांशु शर्मा ने उनके बेटे से इंस्टाग्राम से दोस्ती की और गत 12 मार्च को मथुरा आकर नाबालिग को नए बस स्टैंड पर बुला लिया। शहर कोतवाली की बागबहादुर चौकी क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस में उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद से उनका पुत्र गुमसुम रहने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गत 24 मार्च को उससे जब परिवार के लोगों ने कड़ाई से पूछताछ की तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पिता की तहरीर के बाद मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वालों में कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह, बाग बहादुर चैकी प्रभारी गुरुदास गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन