फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Caught 280 bags of ration wheat

Mathura News: राशन का 280 बोरा गेहूं पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Caught 280 bags of ration wheat
बाजना(मथुरा)। सुरीर थाना क्षेत्र से कालाबाजारी के लिए कैंटर से ले जाए जा रहे गेहूं से भरे कैंटर को आपूर्ति निरीक्षक ने पुलिस के सहयोग से बृहस्पतिवार रात नौहझील थाना क्षेत्र की बरौठ चौकी के समीप पकड़ लिया। कैंटर में राशन का 280 बोरा गेहूं लदा था। एसडीएम के आदेश के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने नौहझील थाने में टैंटीगांव कस्बा निवासी एक शख्स और कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

राशन का गेहूं पकड़े जाने की सूचना पर शुक्रवार दोपहर एसडीएम मांट प्रीती जैन भी पहुंचीं। नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा भी पहुंचीं। आपूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी ने बताया कि राशन को नौहझील के कोटेदार मुन्नीलाल के सुपुर्द कर दिया गया है। राशन की कालाबाजारी की सूचना पर चेकिंग की गई तो गेहूं पकड़ा गया। उन्होंने कैंटर चालक और इसके स्वामी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में नौहझील थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि मांट विधानसभा में किसी भी कीमत पर राशन की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। गरीबों को पूरा राशन उपलब्ध होगा। राशन कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। मांट विधानसभा में राशन की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed