{"_id":"5fb52f268ebc3e9be55bc403","slug":"cattle-lifter-mathura-news-agr4683639123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरी को आए चोर ग्रामीणों को देख भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चोरी को आए चोर ग्रामीणों को देख भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। सर्दी का मौसम आते ही क्षेत्र में पशु चोर सक्रिय हो गए हैं। नीमगांव रोड स्थित गांव खरवा में मंगलवार की रात भैंस चोरी को आए चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। काफी तलाशने के बाद वे हाथ नहीं लगे।
गांव खरवा निवासी सुभाष के घर पर मंगलवार की रात भैंस चोर आ गए और भैंस खोलकर ले जाने लगे, तभी परिजनों की आंख खुल गई। शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग भी जाग गए और घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देख चोर वहां से भाग गए।
इसके कुछ देर बाद चोर प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित धर्म सिंह के नौहरे के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर धर्म सिंह और अन्य ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को देख चोर अपने साथ लाई मैक्स गाड़ी को लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन वे दयानंद कॉलोनी होते हुए हाथरस रोड की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त की मांग की है।