फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cashier beaten by police

पुलिसकर्मियों ने स्कूल के कैशियर को पीटा

Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
cashier beaten by police
पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
बैंक में कैश जमा करने गए स्कूल के कैशियर को पुलिसकर्मियों द्वारा पीटने और चौकी में बंद करने का मामला सामने आया है। लोगों के हंगामे पर सौंख चौकी प्रभारी ने माफी मांगी और आरोपी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट थाना प्रभारी मगोर्रा को दी है। थाना प्रभारी के आरोपियों को चौकी से हटाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।   
विज्ञापन


बताया गया है कि कस्बा के बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्यालय के कैशियर अशोक कुमार गुरुवार को फीस के छह लाख रुपये सौंख में गोवर्धन रोड स्थित एसबीआई की शाखा में जमा करने गए थे। यहां बैंक के कैशियर ने कैश में 500 रुपये के  दो नोट नकली होने के शक पर राशि जमा करने से रोक दी। आरोप है कि इस पर बैंक में पुलिस चौकी की ओर से गए तैनात होमगार्ड ने अशोक कुमार से गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद दरोगा और पुलिसकर्मी व होमगार्ड को बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आते ही कैशियर की पिटाई की और मोटर साइकिल पर बैठा कर चौकी ले गए। हवालात में बंद कर दिया। सूचना पर विद्यालय प्रबंधन के लोग चौकी पहुंचे, तब तक वहां से तीन पुलिसकर्मी भाग गए। चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह ने स्कूल के कैशियर से की गई अभद्रता पर माफी मांगी और थाना प्रभारी मगोर्रा प्रेमचंद को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने दरोगा सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ  रिपोर्ट बना कर अधिकारियों को भेजने और सौंख चौकी से आरोपी पुलिसकर्मियों को हटाने का आश्वासन दिया तब स्कूल प्रबंधन और स्टाफ  के अन्य लोग शांत हुए। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने बताया कि समूचे प्रकरण की शिकायत एसएसपी और अन्य उच्चाधिकारियों से कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed