{"_id":"6994c45c7fc37e11670a8ab6","slug":"cash-and-goods-stolen-from-locked-house-after-being-broken-into-mathura-news-c-412-1-mt21005-5308-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित ब्रज वसुंधरा सोसायटी में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार घटना की सीसीटीवी वीडियो उनके पास हैं। चोरों में शामिल एक व्यक्ति हरियाणा का गैंगस्टर बताया जा रहा है। मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना गोवर्धन में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
बृज वसुंधरा सोसाइटी निवासी पीड़ित प्रिंस दुग्गल ने बताया कि घटना 9 अक्तूबर 2025 की शाम की है। वह अपनी बहन की आकस्मिक मृत्यु के कारण दिल्ली गए थे। तभी दिल्ली निवासी राजवती, विनीत और पांच अज्ञात लोग उनके घर पर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। घटना में हरियाणा का गैंगस्टर भी है। पीड़ित ने बताया कि सभी ने उनके घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर नकदी और कीमती घड़ी चोरी कर लीं।
चोरी किए गए सामान में 2 लाख रुपये की घड़ी, एक लाख अस्सी हजार रुपये नकद और माता, पत्नी व बेटी के सोने के गहने भी हैं। पीड़ित ने थाना गोवर्धन और एसएसपी मथुरा को शिकायत दी थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। संवाद