फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   case of has come to light misdeeds with girl by relative while Roaming her to Vrindavan

हवसी रिश्तेदार: किशोरी को वृंदावन घुमाने लाया, होटल में किया घिनौना काम; बनाया वीडियो...फिर बार-बार रौंदता रहा

Sat, 10 Feb 2024 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 09:28 PM IST
सार

शादीशुदा रिश्तेदार कोटा से किशोरी को वृंदावन घुमाने लाया। यहांपर होटल में उसके साथ घिनौना काम। इसका वीडियो बी बनाया। इसके बाद उसके साथ बार-बार गलत काम करता रहा। 

विज्ञापन
case of has come to light misdeeds with girl by relative while Roaming her to Vrindavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कोटा से एक नाबालिग लड़की के साथ उसका परिचित शादीशुदा युवक वृंदावन और गोवर्धन घुमाने के बहाने तीर्थनगरी लाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने इसकी वीडियो भी बनाई। 

विज्ञापन


यही नहीं वीडियो दिखाकर पीड़िता के परिजन से तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए। इसके बाद भी उसकी डिमांड खत्म न हुई। आजिज आकर पीड़िता के परिजन ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के विरुद्ध कोटा में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच वृंदावन पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

कोटा शहर निवासी हाईस्कूल की 16 वर्षीय छात्रा और उसके परिवार के ही कोटा के रायपुर सरस्वती एंक्लेव निवासी व्यक्ति का उसके घर आना जाना था। हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने से दुखी छात्रा का मन ठीक करने के लिए आरोपी उसे 24 अप्रैल 2023 में वृंदावन घुमाने लाया था। 

विज्ञापन

गोवर्धन में भी किया दुराचार

आरोप है कि यहां गेस्ट हाउस में उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद छात्रा को गोवर्धन ले गया। वहां एक होटल में उसके साथ फिर दुराचार किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली। दबाव बनाकर कोटा में भी दुराचार करता रहा। 

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किए पीड़िता के बयान

पीड़िता के परिजन से तीन लाख रुपए भी ले लिए। घटनास्थल वृंदावन होने पर कोटा से जीरो नंबर पर की गई एफआईआर वृंदावन कोतवाली में दर्ज की गई। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेद्र कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पीड़िता के बयान लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed