फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case for renewal of contract by giving false affidavit

Mathura News: झूठा शपथ पत्र देकर ठेका नवीनीकरण कराने पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Case for renewal of contract by giving false affidavit
महुअन/मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव झुडावई में देशी शराब ठेका स्वामी की मौत के बाद उसके पुत्र ने झूठा शपथपत्र देकर ठेके का ऑनलाइन नवीनीकरण करा लिया, लेकिन जब उसने कार्यालय में अपने कागजात जमा किए तो सत्यापन में उसकी धोखाधड़ी पकड़ में आ गई। जिला आबकारी अधिकारी ने डीएम को दुकान निलंबित करने के लिए फाइल भेजी। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को सदर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव झुडावई में देशी शराब का ठेका पिछले साल राम सिंह पुत्र बदन सिंह के नाम आवंटित हुआ था। दिसंबर 2023 में राम सिंह की मौत हो गई। मार्च 2023 में शराब के ठेकों का नवीनीकरण का कार्य शुरु हुआ। जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार हरदम सिंह ने अपने मृत पिता के नाम का शपथ पत्र देकर ऑनलाइन तरीके से ठेके का नवीनीकरण करा लिया। आरोपी ने जब आबकारी कार्यालय में कागजात जमा किए तो सत्यापन के दौरान उसकी पोल खुल गई।
विज्ञापन


करीब आठ दिन पहले जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद ने ठेका निलंबन के लिए आरोपी की फाइल को जिलाधिकारी के पास भेजा। रविवार को जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी किए। डीएम के आदेश पर आबकारी विभाग ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में थाना सदर बाजार में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बयान
नवीनीकरण का कार्य ऑन लाइन होता है, लेकिन लाइसेंस कार्यालय में कागजातों के सत्यापन के बाद ही जारी किया जाता है। सत्यापन के दौरान झूठा शपथपत्र पकड़ में आया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed