फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case filed in court against storyteller Aniruddhacharya

Mathura News: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कोर्ट में वाद दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed in court against storyteller Aniruddhacharya
मथुरा। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा युवतियों पर दिए गए विवादित बयान पर उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब दो महिला अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ एसीजेएम न्यायालय में वाद दाखिल किया है। ऐसे में उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने युवतियों को लेकर एक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनका विरोध शुरू हो गया था। उनके विरुद्ध पुलिस और महिला आयोग में शिकायत के साथ ही कई जगह प्रदर्शन भी हुए। वहीं बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की सदस्य प्रियदर्शिनी मिश्रा और सौम्या शुक्ला ने एसीजेएम प्रथम की अदालत में उनके विरुद्ध वाद दाखिल किया है।
विज्ञापन


इसमें कहा है कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने कथा प्रांगण में 25 वर्ष से कम उम्र की युवतियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। उनके इस बयान से 20 से 26 वर्ष तक की अविवाहित रहने वाली युवतियों की व्यापक स्तर पर भावनाएं आहत हुई हैं। महिला अधिवक्ताओं ने बताया कि उन्होंने एसएसपी को भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसीजेएम प्रथम की अदालत में कथावाचक के खिलाफ वाद दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed