फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case filed against four dozen people in Anyaur case

Mathura News: आन्यौर प्रकरण में चार दर्जन लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four dozen people in Anyaur case
गोवर्धन। गांव आन्यौर में गत दिनों पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में थाना गोवर्धन पुलिस ने करीब चार दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव आन्यौर में दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर जब फोर्स पहुंचा तो लंबरदार गैलरी व बहवला थोक में भीड़ जमा थी। दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडा लिए एक-दूसरे को गाली देते हुए ईंट, पत्थर फेंक रहे थे। इसमें गांव के गुडडू, जाहन सिंह, सत्यपाल, अंशू, सुरेश, मुकेश, अजय, प्रेम सिंह, विष्णु, प्रमोद, भानू, मनोज, नेहना, राहुल, गोकुलेश, धर्मवीर व नौगांव, छाता निवासी भूरा व अन्य आठ-दस लोग थे। वहीं दूसरे पक्ष के विजय उर्फ लूरी, सुनील उर्फ आलू , बनिया उर्फ विनय, छैलबिहारी उर्फ छैलू, सूरज, हरपाल, राजू, लोकेश उर्फ लौकी, सुभाष, टिल्लू उर्फ फतेह सिंह व अन्य दस बारह व्यक्ति शामिल थे। पुलिस व पीआरवी कर्मियों पर भी ईंट, पत्थर फेंके गए। इस पर थाना गोवर्धन से संपर्क कर अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। इस दौरान लोग दुकानों के शटर गिराकर घरों में भाग गए। परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं ने भागकर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि प्रकरण में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के 27 नामजद व करीब 20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed