फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case filed against 21 people including six named accused in deadly attack

Mathura News: जानलेवा हमले में छह नामजद समेत 21 के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 21 people including six named accused in deadly attack
सौंख (मथुरा)। कस्बे में चार दिन पूर्व घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 6 नामजद और 15 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमले में दंपती घायल हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश कर रही है l
विज्ञापन


कुम्हेर अड्डा निवासी मंजीत सिंह के घर पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुराने विवाद में हमलावरों ने लाठी, पत्थर, सरिया के साथ हमला कर दिया था। हमले में मंजीत का छोटा भाई रनवीर व उसकी पत्नी गुड़िया घायल हो गईं थीं। मंजीत का आरोप है हमलावर तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मंजीत की तहरीर पर पुलिस ने बछगांव निवासी आकाश, देवो, मलखान, विष्णु, अशोक, पवन सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि नगला आशा निवासी हरिओम की पुत्री प्रीति और मंजीत में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी मामले में हमला कराया गया था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed