{"_id":"685068203299eb3c7302e35a","slug":"case-filed-against-13-people-for-murderous-attack-on-bjp-leader-mathura-news-c-29-1-mtr1013-412697-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले में 13 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले में 13 पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। भाजयुमो के मंडल महामंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में 12 नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है पांच दिन पूर्व मथुरा से अपने घर जा रहे भाजपा नेता की कार को नामजदों ने रुकवाया और गले में रस्सी बांधकर बाहर खींचकर जान से मारने का प्रयास किया। नामजदों के घर शिकायत करने गए तो लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना मगोर्रा के गांव नगला देविया निवासी प्रकाश सिंह का पुत्र कृष्ण कुमार भाजयुमो मगोर्रा मंडल का महामंत्री है। वह बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे कार से मथुरा अपने घर जा रहा था। आरोप है नगला देविया के रास्ते में नाले के पास गांव के चार नामजदों ने उसकी कार को रुकवा लिया। आरोप है हमलावरों ने कार का शीशा तोड़ दिया और गले में रस्सी बांधकर बाहर खींचकर जान से मारने का प्रयास किया। राहगीरों को आता देख आरोपियों ने कृष्ण कुमार को छोड़ दिया।
पीड़ित वहां से कार लेकर घर की तरफ भाग आया। इस दौरान भाजपा नेता के गले में पहनी सोने की जंजीर टूटकर गिर गई। आरोप है उसे हमलावर ले गए। पुलिस ने गांव के ही दानवीर, प्रताप सिंह, दीपक, रोहित, कलुआ, राधा, गोविंदा, भूरा, प्रशांत, श्यामवीर, सुभाष, मनु सहित एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामला मारपीट का है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।